Food

स्वादिष्ट हिमाचली व्यंजन पतरोड़े बनाने की विधि

हर जगह के खान पान की अपनी एक विशेषता होती है। उसी तरह पहाड़ी या हिमाचली खान पान की भी एक अलग पहचान है। शादी-विवाह तथा अन्य समारोह में परोसी जाने वाली धाम अपने अलग स्वाद के लिए जानी जाती है। इसके आलावा सिड्डू, पतरोड़े इत्यादि बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन हैं जिन्हे स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। इस लेख में हम आपको पतरोड़े बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं।

पढ़े 10 स्वादिष्ट हिमाचली व्यंजनों के बारे में.

बरसात के मौसम में हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में अरबी या कचालू के पौधे तैयार हो जाते हैं। इसी अरबी के पत्तों से बनाये जाते हैं पतरोड़े।

अरबी

हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक प्रचलित व्यंजनों में से एक हैं पतरोड़े या पतरोडू। गांव में मिलने वाले कचालू(अरबी) के पतों से बनने वाला ये पकवान बहुत ही स्वादिष्ट होता है। हिमाचल के आलावा पंजाब, महाराष्ट्र में भी बहुत प्रचलित है।

पतरोडे बनाने की विधि

हिमाचल में बडे़ शौक से खाए जाने वाले पतरोडे बनाने की विधि बहुत ही सरल है । पतरोड़ों को कुछ इस तरह पकाया जाता है।

  • हरा धनिया व लहसुन के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें।
  • बेसन या आटे में धनिया लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी और अन्य मसाले मिला कर एक लेप तैयार कर लें।
  • फिर ये लेप कचालू/अरबी के पतों पर लगा कर उसका रोले बना लें।
Photo: Vikas Sharma
  • रोल को स्टीम में का लें। इसके लिए आप स्टीमर का उपयोग कर सकते हैं. स्टीमर न हो तो कूकर या अन्य बर्तन में भी पका सकते है।
  • रोल के पक जाने के बाद छोटे टुकड़े कर स्लाइस या टुकड़े कर लें।
  • इन स्लाइस या टुकड़ों को या तो घी में फ्राई कर लें या फिर घी में प्याज़ इत्यादि का तड़का भी लगा सकते हैं।
Photo: Tarun Bhardwaj

लीजिए अब तैयार है आपके पसंदीदा पतरौड़े। 
आप चाहें तो फराई करके पकोड़े की तरह चाय के साथ मजा ले सकते हैं।। 
“हिमाचली खाना, सेहत और स्वाद का खजाना”

सहयोग: विकास शर्मा

Spread the love