Himachal Assembly election 2017
News Politics

कांग्रेस ने जारी की 59 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी ने भी हिमाचल विधानसभा के चुनावों के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. 9 सीटों पर सहमति न बनने के कारण उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो पाए है. उनमे शिमला ग्रामीण जहाँ से वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य के चुनाव लड़ने के आसार हैं और मंडी सदर जहाँ अनिल शर्मा के पार्टी छोड़ने के बाद कॉल सिंह ठाकुर की बेटी और मंडी जिला परिषद् की अध्यक्षा चंपा ठाकुर को टिकट मिलने की उम्मीद है, सम्मिलित हैं.

जिन सीटों पर अभी कैंडिडेट फाइनल नहीं हुए हैं, वे हैं- शाहपुर, पालमपुर, मनाली, कुल्लू, मंडी, कुटलेहड़, नालागढ़, ठियोग, शिमला ग्रामीण।

इसके आलावा जारी किये गए नामों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव मैदान में उतरेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर में राजिंदर राणा टक्कर देंगे. जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के विरुद्ध सतपाल रायजादा होंगे.

कांग्रेस की सूची में किसी तरह की उथल पुतहल नहीं है. लगभग सभी मंत्रियों और वर्तमान विधायकों को उनके चुनाव क्षेत्रों से ही टिकट मिले हैं. ज्वाली से सी.पी.एस. नीरज भर्ती की जगह उनके पिता चन्दर कुमार को टिकट दिया गया है. जबकि बंजर से कर्ण सिंह के स्वर्गवास के बाद आदित्य विक्रम सिंह को टिकट मिला है. आनी से खूब राम की जगह बंसी लाल को जबकि पौंटा साहिब से पिछली बार निर्दलीय जीते किरनेश जंग को टिकट दिया गया है.

सभी 59 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

1 चुराह – सुरिंदर भारद्वाज
2 भरमौर – ठाकुर सिंह भरमौरी
3 चम्बा –  नीरज नय्यर
4 डलहौज़ी –  आशा कुमारी
5 भट्टियत – कुलदीप सिंह पठानिअ
6 नूरपुर – अजय महाजन
7 इंदोरा – कमल किशोर
8 फतेहपुर – सुजान सिंह पठानिया
9 जवाली – चन्दर कुमार
10 देहरा – विप्लव ठाकुर
11 जसवां ­परागपुर – सुरिंदर मनकोटिया
12 जवालामुखी – संजय रतन
13 जयसिंहपुर – यादविंदर गोमा
14 सुलह – जगजीवन पल
15 नागरोटा – जी.एस. बाली
16 काँगड़ा –  पवन काजल
17 धर्मशाला – सुधीर शर्मा
18 बैजनाथ – किशोरी लाल
19 लाहौल स्पीति –  रवि ठाकुर
20 बंजार – आदित्य विक्रम सिंह
21 आनी – बंसी लाल
22 करसोग – ­ मनसा राम
23 सुंदरनगर – सोहन लाल ठाकुर
24 नाचन – लाल सिंह कौशल
25 सराज –  चेत राम ठाकुर
26 द्रंग – कौल सिंह ठाकुर
27 जोगिन्दरनगर – जीवन लाल ठाकुर
28 धर्मपुर – चन्दर शेखर
29 बल्ह – प्रकाश चौधरी
30 सरकाघाट – पवन ठाकुर
31 भोरंज –  सुरेश कुमार
32 सुजानपुर – राजिंदर राणा
33 हमीरपुर – कुलदीप पठानिया
34 बर्सर – इन्दर दत्त लखनपाल
35 नादौन – सुखविंदर सिंह सुखहु
36 चिंतपूर्णी – कुलदीप कुमार
37 गगरेट – राकेश कालिया
38 हरोली – मुकेश अग्निहोत्री
39 ऊना – सत पल रायज़ादा
40 झंडूता – डा. बीरु राम किशोर
41 घुमारवीं – राजेश धर्माणी
42 बिलासपुर – बम्बर ठाकुर
43 श्री नैना देवीजी – राम लाल ठाकुर
44 अर्की – वीरभद्र सिंह
45 दून – राम कुमार
46 सोलन – कर्नल धनी राम शांडिल
47 कसौली – विनोद सुल्तानपुरी
48 पच्छाद – गंगू राम मुसाफिर
49 नाहान – अजय सोलंकी
50 श्री रेणुकाजी – विनय कुमार
51 पावंटा साहिब – किरनेश जंग
52 शिलाई – हर्षवर्धन चौहान
53 चौपाल – सुभाष मंगलाते
54 कसुम्पटी – अनिरुद्ध सिंह
55 शिमला शहरी – हरभजन सिंह भज्जी
56 जुब्बल ­ कोटखाई – रोहित ठाकुर
57 रामपुर – नन्द लाल
58 रोहड़ू – मोहन लाल ब्राक्टा
59 किन्नौर – जगत सिंह नेगी

और पढ़िए- भाजपा उम्मीदवारों की सूची

Spread the love